मुंबई। महाराष्ट्र में दुखद विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया। वीएसआर द्वारा ऑपरेटेड व रजिस्टर्ड VT-SSK वाला लीयरजेट 45 विमान, इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, और तभी यह हादसा हो गया।
Learjet 45 एक मिड-साइज़ बिजनेस जेट है, जो अपनी आधुनिक एविएशन तकनीक, तेज़ प्रदर्शन और अपेक्षाकृत बड़े केबिन के लिए जाना जाता है। इसी वजह से इसका उपयोग अक्सर चार्टर सेवाओं और आधिकारिक यात्राओं में किया जाता है।
Learjet 45 कौन बनाता है?
Learjet 45 का निर्माण कनाडा की प्रसिद्ध एयरोस्पेस कंपनी बॉम्बार्डियर (Bombardier) करती है। मॉन्ट्रियल स्थित यह कंपनी प्रीमियम बिजनेस जेट्स के निर्माण के लिए जानी जाती है। बॉम्बार्डियर खास तौर पर अपनी Challenger और Global सीरीज़ के विमानों के लिए विश्वभर में पहचान रखती है। 2026 तक बॉम्बार्डियर खुद को शीर्ष वैश्विक बिजनेस जेट निर्माताओं में स्थापित कर चुकी है और 2023 में कंपनी ने 138 बिजनेस जेट्स की डिलीवरी की थी।
Learjet 45 की कीमत कितनी होती है?
मीडिया और एविएशन रिपोर्ट्स के अनुसार, Learjet 45 की कीमत उसके मॉडल, कॉन्फ़िगरेशन और कंडीशन पर निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत लगभग 40 से 60 लाख अमेरिकी डॉलर बताई जाती है भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 40 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक हो सकती है
भारत में Learjet 45 का इस्तेमाल कौन करता है?
भारत में बॉम्बार्डियर द्वारा निर्मित Learjet 45 का इस्तेमाल चार्टर सेवाओं के अलावा कुछ हाई-प्रोफाइल यात्राओं के लिए भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ सेलिब्रिटीज़ और कॉर्पोरेट हस्तियों द्वारा ऐसे बिजनेस जेट्स के उपयोग का दावा किया गया है। वैश्विक स्तर पर भी यह विमान उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय माना जाता है।
