Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

बंगाल में BJP युग की शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर सुर्खियों में आए शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का सपना पूरा हो गया और बंगाल को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री मिल गया।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में साधु-संत और पार्टी समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे।

प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

पीएम मोदी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर छूकर दिया सम्मान

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 96 वर्षीय माखनलाल सरकार सिलिगुड़ी के रहने वाले हैं और उत्तर बंगाल में भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। उन्हें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में भी गिना जाता है।

समारोह में दिखा समर्थकों का उत्साह

कार्यक्रम में पहुंचे एक साधु ने कहा कि बंगाल की राजनीति में यह बड़ा बदलाव है। उनका कहना था कि लंबे समय तक राज्य में वाम दलों और कांग्रेस का शासन रहा, जबकि तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगते रहे। ऐसे में भाजपा सरकार बनने से साधु-संतों और समर्थकों में नया उत्साह है।

शुभेंदु अधिकारी के साथ इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

निशीथ प्रमाणिक

माथाभांगा सीट से विधायक निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहले टीएमसी में थे, लेकिन 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। उत्तर बंगाल के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है और वह केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

क्षुदीराम टुड्डू

रानीबांध सीट से विधायक क्षुदीराम टुड्डू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आदिवासी समाज से आने वाले टुड्डू पेशे से शिक्षक रहे हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ लेकर अलग पहचान बनाई।

अशोक कीर्तिनिया

बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तिनिया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह सामाजिक कार्यों और मतुआ समुदाय के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की मजबूत महिला नेताओं में शामिल अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर से राजनीति में आई हैं। उन्हें लेकर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज हैं।

दिलीप घोष

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आरएसएस पृष्ठभूमि से आने वाले दिलीप घोष लंबे समय से बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

Next Post

PM मोदी ने छुए 98 वर्षीय BJP कार्यकर्ता के पैर, जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार?

Advertisement