लखनऊ। हजरतगंज स्थित तेजकुमार प्लाजा में आयोजित भंडारे मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। यह भंडारा अल्टीमेड मल्टी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से आयोजित किया गया है।
इसके आयोजक अल्टीमेड मल्टी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संरक्षक चंद्र प्रकाश आईएएस पूर्व अपर मुख्य सचिव, निदेशक पुष्पेन्द्र गौतम, निदेशक देवेंद्र सिंह थे।
इस भंडारे में परिवहन मंत्री दयाशंकर, प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय महामंत्री कमलेश मिश्रा, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक जय मंगल, उत्तर प्रदेश कपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता ब्रजेश यादव, पुलिस अधिक्षक दयाराम सरोज, पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार जी, युवा भाजपा नेता गौरव सोनकर सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।