होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा की जाती है। मंत्रालय के अनुसार, लापता भारतीय की तलाश के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है। भारत ने इस सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी जताया है।
ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के पास उत्तर-पूर्वी ओमान के इलाकों में ड्रोन हमले किए गए। इससे पहले ईरान ने ओमान पर हमले का दावा किया था, हालांकि ओमान सरकार ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।