Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

असम में बाढ़ का कहर, अब तक 100 लोगों की मौत, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: असम में लगातार जारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को जारी डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम, असम की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 60 पुरुष, 23 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 12 लड़के और छह लड़कियां हैं।

सिवसागर में मौतों का आंकड़ा 50 से घटकर 49

प्रशासन ने सिवसागर जिले में बाढ़ से हुई मौतों के आंकड़े में संशोधन किया है। एक व्यक्ति का नाम गलती से दो बार दर्ज हो जाने के कारण जिले में मृतकों की संख्या 50 से घटाकर 49 कर दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, एक ही नाम के तहत एक मौत दो बार दर्ज हुई थी। रिकॉर्ड में सुधार के बाद सिवसागर में अब तक 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

कछार में 22, सिवसागर में 49 मौतें

असम में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में सिवसागर और कछार शामिल हैं। सिवसागर में 49 और कछार में 22 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा करीमगंज में नौ और गोलाघाट में आठ लोगों की जान गई है। धेमाजी, नगांव, उदालगुड़ी, सोनितपुर और कार्बी आंगलोंग में भी बाढ़ के कारण मौतें हुई हैं। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है।

दिल्ली में यमुना के जलस्तर को लेकर खतरा

दिल्ली में भी लगातार बारिश के बाद यमुना के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसके बावजूद फ्लड एंड इरिगेशन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राजधानी में आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

यूपी में कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से अधिक नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के कई गांवों में गंगा का पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और औरैया समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में भी बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। असम में बाढ़ से बढ़ती मौतों और उत्तर भारत के कई राज्यों में खराब मौसम के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

मानसून सत्र के आखिरी दौर में संसद में कामकाज की उम्मीद, सरकार आज लोकसभा में पेश करेगी 4 अहम बिल

Next Post

गोल्डी मसाले की ‘खरीदो और जीतो’ स्कीम का ग्रैंड फिनाले, लकी ड्रॉ में ग्राहकों ने जीते टीवी, फ्रिज समेत कई इनाम

Advertisement