लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी के सहसंपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
नवीन श्रीवास्तव को पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में गिना जाता है। संगठन में उनके अनुभव और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नवीन श्रीवास्तव अब पार्टी का पक्ष रखने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से पार्टी के मीडिया और संचार मोर्चे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।