Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

राहुल गांधी पर रवि किशन का तीखा हमला, बोले- BJP को हरा नहीं पा रहे तो दूसरी संस्थाओं को निशाना बना रहे

MP Ravi Kishan MP Ravi Kishan

नई दिल्ली| मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने पलटवार तेज कर दिया है। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने INDIA ब्लॉक के आंदोलन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा को हराने में नाकाम विपक्ष अब दूसरी संस्थाओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी हो रही है और जनता की जरूरतों की अनदेखी की जा रही है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। सोमवार को कांग्रेस के आह्वान पर विभिन्न राज्यों से आए यूथ कांग्रेस के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 12 खंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन ने विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव में शिकस्त नहीं दे पाने के कारण विपक्ष अब व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहा है।

’65 साल तक लोगों का शोषण किया’

रवि किशन ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा को हराने में सफल नहीं हो रहे हैं, इसलिए अब वे दूसरी संस्थाओं और व्यवस्थाओं को निशाना बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने लंबे समय तक देश पर शासन किया और अब वह भारत को फिर पीछे ले जाना चाहती है। भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष को जनता की परेशानियों और उसकी अपेक्षाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ है।

राहुल गांधी के व्यवहार पर भी उठाए सवाल

रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के भीतर हुई कथित मारपीट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उनके अनुसार, कुछ लोग समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी दिक्कत हो सकती है। रवि किशन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और जनता विपक्ष की राजनीति को देख रही है।

चुनाव हारने पर EVM पर सवाल क्यों?

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी से चुनावी नतीजों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है और उसकी सरकार बनती है, तब EVM पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन हार मिलने पर चुनाव प्रक्रिया पर संदेह जताया जाता है। रवि किशन ने दावा किया कि विपक्ष को जब चुनाव में अपनी हार का अंदेशा होता है, तब वह इस तरह के विरोध प्रदर्शनों का सहारा लेता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी विपक्ष की चुनावी संभावनाओं को लेकर टिप्पणी की और आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव में चुनौती देने में नाकाम रहने पर विपक्ष आक्रामक रवैया अपनाता है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

Next Post

पीलीभीत : रामलीला मेला कमेटी में विवाद के बाद सगे भाइयों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Advertisement