नेमरा, रामगढ़। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई।
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई।
उन्होंने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किए।





