रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित दो दशहरा उत्सवों में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण एवं नई यात्री रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से रायपुर से रावघाट और कुरूद के लिए शुरू होने वाली नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वहीं, शाम 7:20 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।