नई दिल्ली। बिहार के सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 (भारत RE-इन्वेस्ट) में सहभागिता की। इस वैश्विक आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन और संबोधन से प्रेरित यह आयोजन स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और निवेश के नए अवसरों को गति देगा। उन्होंने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है।
इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों की भागीदारी से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और निवेश के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस वैश्विक मंच पर होने वाला विचार-विमर्श और विशेषज्ञों का आपसी सहयोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में देश की कोशिशों को नई गति मिलेगी।
