उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर अयोध्या और राम मंदिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। अखिलेश यादव की अयोध्या में एंट्री ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये दौरा सिर्फ राम मंदिर दर्शन तक सीमित है, या फिर इसके पीछे 2027 के विधानसभा चुनाव की बड़ी रणनीति छिपी है.
अयोध्या को लेकर समाजवादी पार्टी की सोच में क्या बदलाव आया है? क्या अखिलेश यादव अयोध्या के जरिए एक नया सियासी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल — BJP की टेंशन क्यों बढ़ गई है?
क्या अयोध्या अब फिर से UP की सत्ता का रास्ता तय करेगा? क्या राम मंदिर के मुद्दे पर सियासी समीकरण बदलने वाले हैं? और 2027 के मिशन के लिए सभी दलों ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है?
इन सभी सवालों के जवाब, अयोध्या की सियासत की पूरी इनसाइड स्टोरी और हर पहलू का विश्लेषण जानिये शेखर त्रिवेदी से, सिर्फ पंचम तल पर।