रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं राज्य सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। करीब 9 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 1,650 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में विकास कार्यों को नई गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
