अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थानीय टैक्स और वैट की वजह से अलग-अलग रहती हैं।
शहरों में पेट्रोल का भाव
| शहर | पेट्रोल कीमत |
|---|---|
| अहमदाबाद | ₹101.81/लीटर |
| बेंगलुरु | ₹111.68/लीटर |
| गुरुग्राम | ₹102.97/लीटर |
| जयपुर | ₹113.19/लीटर |
| कोलकाता | ₹113.51/लीटर |
| लखनऊ | ₹102.31/लीटर |
| नई दिल्ली | ₹102.12/लीटर |
| नोएडा | ₹101.96/लीटर |
| पुणे | ₹111.78/लीटर |
डीजल के शहरवार रेट
| शहर | डीजल कीमत |
|---|---|
| अहमदाबाद | ₹97.92/लीटर |
| बेंगलुरु | ₹99.56/लीटर |
| गुरुग्राम | ₹95.64/लीटर |
| जयपुर | ₹98.25/लीटर |
| कोलकाता | ₹99.82/लीटर |
| लखनऊ | ₹95.79/लीटर |
| नई दिल्ली | ₹95.20/लीटर |
| नोएडा | ₹95.44/लीटर |
| पुणे | ₹98.44/लीटर |
एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती, फिर भी क्यों स्थिर हैं दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव किया है।
इसके बाद पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी शून्य, जबकि डीजल पर यह ₹24 प्रति लीटर और ATF पर ₹19.5 प्रति लीटर निर्धारित की गई है। हालांकि, इसका सीधा असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है।