नई दिल्ली। टीवी का सबसे पॉप्युलर शो ‘शार्क टैंक सीजन 3’ पहले की ही तरह, इस बार भी सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते एपिसोड में अमन गुप्ता ने उस स्टार्टअप को रिजेक्ट कर दिया, जिसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। ‘डाक रूम’ नाम के स्टार्टअप के फाउंडर्स ने अपनी कंपनी के लिए 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी के बदले में 36 लाख रुपये की इक्विटी मांगी थी।
पिच के दौरान, डाक रूम के फाउंडर्स ने बताया कि उनकी कंपनी प्रोडक्ट्स और कैम्पेन के जरिए फिजिकल राइटिंग को बढ़ावा देता है। उनके स्टार्टअप को प्रधानमंत्री मोदी ने भी तारीफ की थी। उन्हें एक लेटर भी भेजा था और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उनके बिजनेस की सराहना की थी।
अमन गुप्ता ने भी किया मना
सभी शार्क्स ने उनकी बातें सुनी लेकिन अमन गुप्ता ने इनकी पिच को खारिज कर दिया और कहा कि ये कोई बिजनेस नहीं है। ऐसा बहुत पहले होता था। यह कोई बिजनेस नहीं है। मैं इससे बाहर हूं क्योंकि मुझमें आप लोगों जैसा लिखने का कोई जुनून नहीं है। मैं इसमें इनवेस्ट नहीं कर पाऊंगा।
पीयूष बंसल ने भी किया रिजेक्ट
इनके अलावा पीयूष बंसल ने भी डाक रूम में निवेश न करने का फैसला किया। उन्होंने फाउंडर्स को सुझाव दिया कि वह अपने बिजनेस को स्टेशनरी ब्रांड में बदलें। उन्होंने कहा, ‘मैं ये नहीं समझ आ पा रहा हूं कि आपकी और से दी जाने वाली सर्विस आखिर है क्या, और आपका रेवेन्यू मॉडल भी क्या है।’ हालांकि डाक रूम शो से खाली हाथ नहीं गए। उन्हें शार्क रितेश से 6 पर्सेंट के शेयर्स के बदले 36 लाख रुपये की डील मिली।