नई दिल्ली। आज सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर (Stock market on red mark) खुला है। सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 अंकों पर जबकि निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट के साथ 42286 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें
HDFC Bank ने कर्नाटक सरकार के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु से वाराणसी आये ‘आधिनमों’ का किया सम्मान
ग्लोबल मार्केट में भी दिखा दबाब
शुरुआती कारोबार में वैश्विक बाजार पर भी दबाव दिख रहा है। एसजीएक्स निफ्टी 95 अंकों की गिरावट के साथ फिलहाल 18250 अंकों पर कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स में भी करीब 100 अंकों की गिरावट आई है। क्रूड ऑयल की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है।
ग्लोबल मार्केट में इस समय क्रूड ऑयल का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल है। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 यानी लगभग 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.84 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
टाटा स्टील, एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट में मजबूती
आज के शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा के शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।
आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बाजार के सभी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.03 फीसदी की गिरावट है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर के 0.98 फीसदी तक टूटा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.45 फीसदी और मेटल सेक्टर के शेयरों में 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Stock market on red mark, Stock market news, Stock market latest news,