नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) की आज गुरुवार को कमजोर शुरूआत हुई है। सेंसेक्स फिलहाल 82.08 अंकों की गिरावट के साथ 61,898.64 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 33.25 अंकों की गिरावट के साथ 18,376.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें
IPO market में निवेश का मौका, INOX Green Energy में लगा सकते हैं दांव
लखनऊ में लव जिहाद, धर्मांतरण नहीं किया तो सूफियान ने हिंदू लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंका
आज सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 61812 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी 51 अंकों की कमजोरी के साथ 18358 अंकों पर खुला। बैंक निफ्टी में भी 135 अंकों की गिरावट दिखी और यह 42399 अंकों के लेवल पर खुला। निफ्टी मिडकैप 32 अंकों की गिरावट के साथ 31165 अंकों के लेवल पर खुला।
इससे पहले ग्लोबल मार्केट (Global Markets) ने गुरुवार के दिन गिरावट के संकेत दिए। एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट दिख रही है। अमेरिका का डाऊ जोंस भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार पर भी दबाव दिखा।
जापान के निक्केई में 0.15% और कोरिया के कोस्पी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट है। इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजार 108 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स एक समय पर 62052 अंकों के लेवल तक पहुंच गया था। बुधवार को निफ्टी 0.03 फीसदी यानी छह अंकों की बढ़त के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ था।
Domestic Stock Market, Weak start of Domestic Stock Market, Domestic Stock Market news,