नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगले कुछ महीनों में 60,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह मौका उन कैंडिडेट्स को ही मिलेगा, जिनकी परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा, कार्यक्रम प्रदेश के सीएम ने यह भी कहा कि, इसके अलावा, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री वाले 15,000 युवाओं को ट्रेंड किया जाएगा ताकि वे ठेकेदार बन सकें।
बता दें कि इसके अलावा, हरियाणा में सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 22 और 23 अक्टूबर में परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी बड़ी बेसब्री से इस रिजल्ट की राह देख रहे थे। वहीं, अब नतीजों का एलान कर आयोग की ओर से कर दिया गया है। यह आधिकारिक वेबाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।