नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 28 और 29 अक्टूबर 2023 को किया था। पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक परिणाम 3 माह में घोषित किया जाता रहा है।
ऐसे में परिणाम 28 जनवरी 2024 से पहले निश्चित तौर पर घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार आयोग आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि परिणाम जल्दी घोषित किए जाएं। ऐसे में संभव है कि UPSSSC PET Result 2023 की घोषणा पहले कर दी जाए।
इसके बाद आयोग ने अनौपचारिक उत्तर-कुंजियों को 6 नवंबर को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के अब नतीजों की घोषणा इसी माह (जनवरी 2024) में की जानी है, जिसे लेकर अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी।
स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉग-इन करना होगा।
20 लाख उम्मीदवारों को है इंतजार
इस बार की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। हालांकि, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों संख्या कहीं अधिक है। बता दें कि पिछले वर्ष की परीक्षा में 25 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे, जबकि परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।
upsssc.gov.in पर रखें नजर
UPSSSC द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार समय-समय पर इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।