बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म के शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वे अपने शूट से जुड़ी डिटेल अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं, लेकिन वहीं अब अभिषेक बच्चन ने तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। जी हां, एक्टर ने हाल ही में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसमें वे चोटिल नजर आ रहे हैं। उनका सीधा हाथ फ्रैक्चर है। पोस्ट में अभिषेक ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था।
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दाहिने हाथ में स्लिंग पहने नजर आ रहे हैं और पूरी बाजू पर पट्टी बंधी है। तस्वीर शेयर कर अभिषेक ने चेन्नै में फिल्म के सेट पर हुए हादसे की जानकारी दी है।
पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने लिखा है, ‘पिछले बुधवार को चेन्नै में मेरी एक नई फिल्म के सेट पर डरावना ऐक्सिडेंट हो गया, जिसमें मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत थी। इसलिए जल्दी मुंबई वापस लौटना पड़ा। सर्जरी हो हो गई है और सब फिक्स कर दिया गया है। अब मैं वापस चेन्नै फिल्म की शूट पर लौट चुका है। वो कहते हैं ना कि शो मस्ट गो ऑन। और जैसा कि मेरे पापा ने कहा था, ‘मर्द को दर्द नहीं होता! ओके, ओके, ओके थोड़ा दर्द तो होता है।’