असम। मशहूर असमिया गायिका गायत्री हजारिका का शुक्रवार को 44 साल की उम्र में असम के गुवाहाटी स्थित नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया। सिंगर कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। वह अपने गाने ‘जोरा पाटे पाटे फागुन नामे’ के लिए मशहूर थीं। गायत्री ने ‘तुमी कुन बिरोही अनन्या’, ‘जंक नासिल बोनोट’, ‘ज़ेउजी एक्सपोन’ और अन्य चर्चित गानों को भी अपनी आवाज दी है। कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गायत्री हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CMOfficeAssam के एक्स हैंडल से आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, “HCM डॉ @himantabiswa ने प्रसिद्ध गायिका श्रीमती गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। असमिया संगीत में उनकी भावपूर्ण आवाज़ और स्थायी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। HCM ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।”