बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। खबरें हैं कि राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। नौरंग यादव ने इसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिता के चले जाने से राजपाल यादव के घर में शोक की लहर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव काम के सिलसिले में थाइलैंड ट्रिप थे। हालांकि पिता की खराब तबीयत के चलते उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा। पिता के यूं चले जाने से एक्टर और उनका परिवार टूट सा गया है।
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का अंतिम संस्कार शाहजहांपुर में किया जाएगा। राजपाल और उनका परिवार शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता यहीं खेतीबाड़ी का काम किया करते थे।