नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ‘टाइगर 3’ फिल्म से उनका लुक सामने आने के बाद फैंस में उन्हें विलेन रोल में देखने का क्रेज बढ़ गया है। फिल्म में इमरान, कटरीना कैफ की जिंदगी को नर्क बनाते नजर आएंगे। मूवी में इमरान हाशमी की कटरीना और उनके परिवार से दुश्मनी दिखाई गई है लेकिन असल जिंदगी में इमरान बी टाउन की इस ग्लैमरस एक्ट्रेस को डेट करने की इच्छा रखते थे।
कटरीना को डेट पर ले जाने की कही थी बात
यशराज स्पाई यूनिवर्स की मूवी ‘टाइगर 3’ में इमरान वो विलेन बने हैं, जो अविनाश सिंह राठौड़ (सलमान खान) और जोया (कटरीना कैफ) की जिंदगी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म में इमरान, जोया बनीं कटरीना को पसंद नहीं करते, लेकिन असल जिंदगी में वह एक्ट्रेस को डेट पर ले जाने की तमन्ना जाहिर कर चुके हैं।
कटरीना को बताया था सबसे हसीन
इमरान हाशमी ने ‘कौफी विद करण’ के चौथे सीजन में कटरीना कैफ के लिए अपने दिल की बात कही थी। रैपिड फायर राउंड में होस्ट करण जौहर ने उनसे पूछा था कि वह किसे डेट पर ले जाना चाहते हैं। जवाब में इमरान ने कटरीना का नाम लिया था। उनसे ये भी पूछा गया था कि दीपिका, करीना और कटरीना में कौन सबसे हसीन है। इसके जवाब में भी इमरान ने कटरीना का नाम लिया।
कब रिलीज हो रही ‘टाइगर 3’
मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्सर फिल्में शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं। मगर टाइगर 3 रविवार के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म को फेस्टिव सीजन का भरपूर फायदा मिलने वाला है।