नई दिल्ली। बॉलीवुड के बड़े स्टार किड्स एक ही फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर समेत कुल सात कलाकार फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाले हैं।
फिल्म को लेकर अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने सभी लीड एक्टर्स के कैरेक्टर्स के पोस्टर और वीडियो रिलीज किए हैं।
वेरोनिका लॉज के रोल में रिवील हुआ सुहाना का लुक
बीते दिनों ‘द आर्जीज’ का टीजर रिलीज किया गया था। जोया अख्तर की इस फिल्म का थीम मशहूर कॉमिक्स ‘आर्चीज’ से लिया गया है। इस फिल्म से मोस्ट अवेटेड सुहाना खान का पहला लुक आउट हो चुका है। वह मूवी में वेरोनिका लॉज के रोल में दिखेंगी।
सुहाना का लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ क्लासी और मॉर्डन भी है। वेरोनिका, आर्चीज फ्रेंचाइजी का सबसे अहम किरदार माना जाता है। उनका लुक आउट होने के बाद करण जौहर सहित कई सिलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है।
कुछ ऐसी दिखीं खुशी कपूर
खुशी कपूर फिल्म में बेटी कूपर नाम का रोल प्ले करती दिखेंगी। कैरेक्टर के अनुसार, उनका लुक भी वैसा ही रखा गया है। पोनीटेल बांधे एक स्कूल स्टूडेंट की तरह खुशी कपूर का लुक है। उनके लुक को इस कैप्शन के साथ लिखा गया, ‘वह आपके लिए गर्ल नेकस्ट डोर हो सकती है, लेकिन उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।’
आर्ची एंड्रयूज बने अगस्त्य नंदा
‘द आर्चीज’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी मेन रोल में हैं। उनके कैरेक्टर का नाम आर्ची एंड्रयूज है। उनके लुक को शेयर करते हुए जोया ने कैप्शन लिखा, ‘रिवरडेल का हार्थथ्रोब जो यह नहीं जानता की उसका दिल कहां है।’ अगस्त्य का लुक सभी को बहुत पसंद आया है।
‘द आर्चीज’ में ये स्टार किड्स भी आएंगे नजर
इस फिल्म में अदिती ‘डॉट’ सहगल, एथल मुग्स के रोल में दिखेंगी, जो यह जानती हैं कि चीजों को कैसे मैनेज करना है। अदिती के बाद मिहिर आहूजा का लुक रिवील किया गया। मिहिर ‘द आर्चीज’ में जगहैड जोन्स के रोल में होंगे।
इसके अलावा युवराज मेंदा फिल्म में डिल्टन डोले का किरदार करेंगे, जो रिवरडेल का चलती फिरती लाइब्रेरी है, जब वह अपने गैंग के साथ नहीं होता है। वह दुनिया के लिए कुछ बड़ा सोच रहा होता है। वहीं, सिंगर-एक्टर वेदांग रैना रिगी मैंटल के लुक में दिखेंगे। ‘द आर्चीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की बड़ी फिल्म है। यह इसी साल नेटफ्लिक्स पर होगी।