भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ रिश्ते में लंबे समय से तनाव बना हुआ है और दोनों के बीच पिछले करीब पांच सालों से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें वह लाल साड़ी, चूड़ियां और गले में मोतियों का हार पहने नजर आ रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मांग में भरे सिंदूर को लेकर हो रही है, जो पवन सिंह के नाम का बताया जा रहा है।
तलाक की कानूनी प्रक्रिया के बीच इस तरह सुहागन के रूप में सामने आना लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है। ज्योति ने अपने पोस्ट के कैप्शन में भावनात्मक शायरी लिखी “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में और तुझे दूसरों का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पे भी गौर दें, मेरी तो जिंदगी का सवाल है।
यह पोस्ट वायरल होते ही फैंस भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। वहीं दूसरी ओर पवन सिंह अपने काम को लेकर लगातार व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ फिल्म डकैत के लिए गाना गाया है, जिसमें आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनका नया भोजपुरी गाना “सड़िया ए जान” रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।