मुंबई। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से फिल्म ‘पठान’ पर भड़काऊ बयान दिया है। राजू दास ने फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है। महंत के बयान ने अब इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
यह भी पढ़ें
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीस पर दायर किया मानहानि का केस
IRCTC की अपनी 5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मिलेंगे 2,720 करोड़ रुपये
सिनेमाघरों को जलाने की धमकी
अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, ‘मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करें। जहां भी यह फिल्म लगे, उन सिनेमाघरों को भी फूंक दें। जैसे को तैसे की तरह ही जवाब देना चाहिए।’
शाहरुख पर साधा निशाना
शाहरुख खान पर भी महंत राजू दास ने निशाना साधा है। महंत ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर क्यों किया गया। यह एक नग्न प्रदर्शन है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सनातन धर्म का अपमान
महंत राजू दास ने कहा, ‘बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस कोशिश में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘पठान’ में भगवा बिकनी पहनी है। दीपिका ने साधु संतों और राष्ट्र के भगवा रंग को ठेस पहुंचाया है। यह दुखद है।’
Mahant of Ayodhya raju das, Mahant of Ayodhya raju das latest news, Mahant of Ayodhya raju das news,