लंदन। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम 2022 के आज अंतिम दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों ने भारत की झोली में लगातार दो स्वर्ण पदक डाल दिए। पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी कॉमनवेल्थ खेल के इतिहास का अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है।
सिंधु भारत की दूसरी महिला गोल्ड मेडलिस्ट बनीं तो लक्ष्य सेन कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण जीतने वाले चौथे मेंस शटलर बने। वीमेंस सिंगल्स के बाद मेंस सिंगल्स का गोल्ड भी भारत की झोली में आया है।
लक्ष्य सेन ने मलेशियाई शटलर को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। पहला गेम गंवाने के बाद लगातार दो गेम जीतना लक्ष्य के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने बड़ी खूबसूरती से अंजाम दिया। 20 साल के लक्ष्य ने 19-21, 21-9, 21-16 से फाइनल जीता।
हॉकी से अभी एक और गोल्ड आने की उम्मीद है। मेंस डबल्स में चिराग और सात्विक कोर्ट में उतरेंगे। कुछ ही देर में भारतीय मेंस हॉकी टीम गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए उतरेगी।