Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

वशाल-वासु की घातक गेंदबाजी, आयन चौधरी-आयन जुयाल की शानदार बल्लेबाजी, गोरखपुर ने काशी रुद्रास को 8 विकेट से हराया

लखनऊ, 22 अगस्त 2026। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में गौर गोरखपुर लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काशी रुद्रास को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। वशाल निषाद (4/19) और वासु वत्स (4/14) की घातक गेंदबाजी के बाद आयन चौधरी (नाबाद 68) और कप्तान आयन जुयाल (43) की बेहतरीन पारियों ने गोरखपुर को आसान जीत दिलाई। वशाल निषाद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में काशी रुद्रास ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस ने 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह गोरखपुर की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है, जबकि काशी रुद्रास को लगातार चार जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा।

काशी की शुरुआत धीमी, वशाल-वासु ने बरपाया कहर

काशी रुद्रास की शुरुआत धीमी रही। अभिषेक गोस्वामी 11 रन बनाकर चौथे ओवर में वासु वत्स का शिकार बने। इसके बाद साहब युवराज सिंह ने एक छोर संभाले रखा और 34 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। हालांकि, वशाल निषाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए काशी के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। उन्होंने कप्तान करन शर्मा (17), साहब युवराज सिंह (43), शुभम चौबे (4) और विजय यादव (1) को अपना शिकार बनाया।

वासु वत्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपेंद्र यादव (20), सिद्धार्थ जैन (6) और कार्तिक यादव (0) के विकेट झटके। आखिरी ओवर में तीरथ सिंह ने अटल बिहारी राय को आउट किया। काशी की ओर से अंतिम ओवरों में अनव बलियान ने 16 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए, जिससे टीम 138 रन तक पहुंच सकी। गोरखपुर की ओर से वशाल निषाद ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि वासु वत्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके।

आयन चौधरी और आयन जुयाल ने दिलाई आसान जीत

139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस ने आक्रामक शुरुआत की। अभय प्रताप सिंह ने 11 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर में विजय यादव ने उन्हें आउट कर दिया। उस समय गोरखपुर का स्कोर 41 रन था। इसके बाद आयन चौधरी और कप्तान आयन जुयाल ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 97 रन की शानदार साझेदारी की और मैच को पूरी तरह गोरखपुर के पक्ष में कर दिया। आयन चौधरी ने 44 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, आयन जुयाल ने 32 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। गोरखपुर जीत से महज एक रन दूर था, तभी 15वें ओवर में सुनील कुमार की गेंद पर आयन जुयाल कैच आउट हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ यादव ने अगली गेंद पर एक रन लेकर टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। काशी की ओर से विजय यादव और सुनील कुमार को एक-एक विकेट मिला।

करन शर्मा ने रचा खास रिकॉर्ड

काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा लीग में 1500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 17 रन बनाकर अपने लीग करियर में 1505 रन पूरे कर लिए। करन शर्मा ने 40 मैचों में 12 अर्धशतक और दो शतक की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में कानपुर के कप्तान समीर रिजवी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने एक दिन पहले 1563 रन पूरे किए थे। समीर रिजवी ने 37 मैचों में 11 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं।

ओपी राजभर ने की लीग की तारीफ

मुकाबले की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने पारंपरिक रूप से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार मंच उपलब्ध करा रही है। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने भी कहा कि लीग लगातार नए आयाम हासिल कर रही है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की अंपायरिंग एवं स्कोरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला भी मौजूद रहे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

NSA पर सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला: हिरासत में देरी, संवैधानिक अधिकार और उसके व्यापक निहितार्थ

Next Post

स्वास्तिक चिकारा के तूफानी 97 रन, मेरठ की लगातार पांचवीं जीत; कानपुर को 9 विकेट से रौंदा

Advertisement