मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव ने शनिवार को तलाक का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। दोनों ने साझा बयान जारी करते हुए बताया कि 15 साल की शादी के बाद अब दोनों के रास्ते अलग होने जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेटे आजाद की परवरिश साथ करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान और किरण राव के इंटरव्यू का एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में किरण राव और आमिर खान साथ बैठे नजर आ रहे हैं। आमिर खान कह रहे हैं- ‘आपको बहुत दुख हुआ होगा। शॉक लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत कुछ हैं। हम एक ही परिवार हैं।
Listen what Mr. Perfectionist and Kiran Rao said after getting divorced. #AamirKhan pic.twitter.com/5lXtwHIXo2
— Shivangi Thakur (@thakur_shivangi) July 4, 2021
हमारे रिश्ते में चेंज आया है लेकिन हम लोग एक दूसरे के साथ ही हैं। तो आप लोग ऐसा कभी मत सोचिएगा और पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है। जैसे हमारा बच्चा है आजाद वैसे ही पानी फाउंडेशन है। हम लोग हमेशा फैमिली ही रहेंगे। आप लोग हमारे लिए दुआ कीजिए कि हम खुश हों। बस यही कहना था।’