नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) का वेरिफाइड ट्विटर हैंडल हैक हो गया। हैकर्स ने इस अकाउंट का नाम बदलकर ‘Elon Musk’ कर दिया और तस्वीर भी एलन मस्क की ही लगा दी है।
बता दें कि एलन मस्क स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के प्रमुख हैं और वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार हैं।इसी बीच ट्विटर ने रविवार को AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। बाद में इसे खोल दिया गया।
ओवैसी ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है।
इसमें और भी छोटी पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, ओवैसी के इस ऐलान के बाद वे विपक्षी पार्टियों के निशाने पर भी हैं।