लखनऊ। महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध आत्महत्या के बाद अब आनंद गिरि आरोपों के चंगुल में फंस गए हैं। उनको महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी अय्यशियों की खबरें काफी सुर्ख़ियों में हैं।
लक्ज़री कारों और हवाई जहाज़ों में घूमने वाले आनंद गिरी का अब पर्दा फॉश हो चुका है। उनकी तस्वीरों से उनके आलीशान रेहेन-सेहेन का पता लगाया जा सकता है। अपनी विदेशी यात्राओं के वीडियोस और फोटोज पे खूब लाइक्स बटोरते हैं आनंद।
आपको बता दें की आनंद की 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में गिरफ़्तारी भी की गई थी। ऑस्ट्रेलिया की निवासी 2 महिलाओं ने उनपर 2016 और 2018 में अमर्यादित आचरण के तहत शिकायत दर्ज कराइ थी, जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी भी हुई थी।
इसके बाद महंत नरेंद्र गिरी ने अपने शिष्य का पक्ष लेते हुए खबर को झूठ बताया था। इसके अलावा लक्ज़री प्लेन में यात्रा करते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे वो शराब पीते नज़र आ रहे थे। आनंद ने सवाल उठने पर उसे apple जूस बताया। और तो और योग गुरु का चोला ओढ़े आनंद गिरी का अपने परिवारजनों से अभी भी रिश्ता कायम है, जो संतों के आचरण के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
आनंद ने सोशल मीडिया पर अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरी के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए महंत की बदनामी कराई थी। जिसके बाद एक वीडियो के ज़रिये आनंद महंत के पैरों में गिर कर माफ़ी मांगते नज़र आए थे। महंत के सुसाइड नोट के मुताबिक आनंद उनकी किसी महिला के साथ अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला था जिससे महंत नरेंद्र गिरी की हिम्मत टूट गई और उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।