नई दिल्ली। ड्रग्स केस में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज की रात जेल में ही गुजारनी पड़ेगी। बुधवार को उनकी जमानत के लिए हुई सुनवाई को कोर्ट ने अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया है।
आर्यन खान की बेल को लेकर आज साढ़े तीन घंटे तक सुनवाई चली। जिसके बाद अदालत ने गुरुवार को इस पर सुनवाई की बात कही। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद ही इस मामले पर अब सुनवाई होगी। ऐसे में जेल से बाहर आने का आर्यन खान का इंतजार लंबा हो गया है।