मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर स्पीकर भाष्कर जाधव के साथ अर्मादित व्यवहार करने के आरोप में 12 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया।
बता दें कि निलंबित किए जाने वाले विधायकों में आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, गिरीश महाजन, अभिमन्यु पवार और संजय कुंटे आदि हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हंगामा करने के दौरान 12 भाजपा विधायकों ने पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उन्हें एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।
इससे पहले विधानसभा ने इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से 2011 का जनगणना डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया।