लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पश्चिम सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोविड संक्रमण की वजह से निधन हो गया।
उनका इलाज गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में चल रहा था। दोनों के अलावा उनके पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है कि सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया था।उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था।
अंतिम संस्कार में बड़े बेटे शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहू डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे।
उनकी कार का ड्राईवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। मालती श्रीवास्तव महिला कॉलेज में शिक्षिका थीं।