मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी कोरोना के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कर्मी ने बिना मास्क पहने जाती एक महिला को रोका, तो महिला ने कर्मी पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया।
वीडियो में महिला एक ऑटो में दिख रही है, जिसे एक बीएमसी की कर्मचारी रोकने की कोशिश करती है। बीएसकी कर्मी उस महिला को मास्क पहने के लिए कहती है। इस पर महिला उस कर्मी को धक्का मारती और थप्पड़ मारने की कोशिश करती है।
इस पर बीएमसी कर्मी उस महिला को पकड़ लेती है। इस दौरान महिला छूटने की कोशिश करती है। इस दौरान वह नीली वर्दी वाली महिला पर जमकर घूंसे और थप्पड़ मारने लगती है।
बता दें कि महाराष्ट्र लगातार कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी से राज्य सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर बीएमसी ने मार्शल तक तैनात किए हैं।
मारपीट करने के लिए महिला के खिलाफ आईपीसी 188, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मुंबई में महामारी के बीच मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।