नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। देश के कई राज्यों में इस खतरनाक वायरस ने विकराल रूप ले लिया है।
इस बीच खबर है कि नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि सुनील अरोड़ा के रियाटरमेंट के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए केस आने के बाद अब कुल कोविड के मामले 1,53,21,089 हो गए है।
1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।