लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर लोक भवन प्रांगण स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती पर आज पूरा प्रदेश व देश उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का कार्य किया था।
उनकी जयंती पर मैं प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उच्च शिक्षा अर्जित करने के दौरान ही पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के मन में देश की स्वाधीनता के प्रति जो उमंग, उत्साह व ललक थी, उसने उन्हें देश के स्वतंत्रता सेनानियों के निकट लाकर इस अभियान का प्रमुख सेनानी बना दिया था।
‘काकोरी घटना’ के क्रांतिकारियों के पकड़े जाने पर पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के द्वारा ही उनके पक्ष में अपील की गई। क्रांतिकारियों के मुकदमों को लड़ने के लिए एक अभियान स्व. पंत जी ने चलाया था।