लखनऊ। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। इस घटना से भारी नुकसान की आशंका है। जानकारी के मुताबिक रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है। प्रशासन की टीम राहत कार्य के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है।
इस प्राकृतिक आपदा से कई ग्रामीणों के घर ध्वस्त हो गए हैं साथ ही 50 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आईटीबीपी के 200 से ज्यादा जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। SDRG की 10 टीमें भी मौके पर पहुंचीं हैं। हरिद्वार, ऋषिकेष और श्रीनगर में अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने उत्तराखंड में बांध के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं SDRF को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने उत्तराखंड में बांध के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं SDRF को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 7, 2021
मुख्यमंत्री जी ने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 7, 2021