नई दिल्ली। देश में रोजना नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15 हजार से कम पाई जा रही है। बीते 24 घंटों में भारत में 12,194 हजार नए कोरोना केस सामने आए और 92 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ नौ लाख के पार पहुंच गई है।
वहीं बीते दिन 11,106 लोगों ने इस खतरनाक वायरस को मात दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल एक लाख 55 हजार 642 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ छह लाख 11 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।
मंत्रालय के मुताबिक देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 37 हजार हो गई है। वहीं इस महामारी को खत्म करने के लिए देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 82.63 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बीते दिन 3.96 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक के 7,688 लाभार्थियों ने अपना दूसरी डोज दी गई।