मुंबई। एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत बिगड़ गई है। हाल ही में वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
इस बात की जानकारी उनकी दोस्त ने दी है। उनकी दोस्त आस्था ने बताया कि- दोस्त अनिरुद्ध दवे की सलमाती के लिए दुआ करिए। वे ICU में हैं। कृपया अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर उनके लिए दुआ मांगिए।
अनिरुद्ध दवे ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। लोकप्रिय टीवी कलाकार अनिरुद्ध दवे का कोरोना वायरस का टेस्ट 23 अप्रैल को पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत बिगड़ गई है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।