नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कम होने के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला लिया है। शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने बैठक में स्कूलों को अलग अलग चरणों में खोलने का फैसला किया है।
राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार कक्षा 9 से 12 के स्कूल 01 सितंबर से खुलेंगे जबकि कक्षा 6 से 8 के स्कूल 08 सितंबर से शुरू होंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली सरकार को सुझाव दिया था कि स्कूलों को कई चरणों में फिर से खोला जाना चाहिए।
पहले चरण में सीनियर कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे और दूसरे फेज़ में कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूल खुलेंगे। प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल तीसरे फेज़ में खोले जाएं।