मुंबई। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनके पिछले प्रोजेक्ट्स की तरह ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर गंगूबाई का गलत चित्रण करने का आरोप लगा है।
गंगूबाई की पोती भारती ने गलत तरीके से फिल्माए जाने पर आपत्ति जताई है। भारती और उनके पूरे परिवार ने गंगूबाई का एक वैश्या के रूप में दिखाए जाने पर निंदा की है। इस बारे में भारती ने कहा, ” वह जानना चाहती हैं संजय लीला भंसाली ने किससे जानकारी लेकर गंगू मां को गंगूबाई बनाकर उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है।”
आपको बता दें कि गंगूबाई मुंबई में हीरामंडी में कोठा चलाती थी। 60 के दशक में गंगूबाई का टेरर देखने लायक था। लोग भी उनसे बात करने से डरते थे। उनके लिए गंगा से गंगूबाई तक का सफर काफी चैलेंजिंग था। उनके पति ने उन्हें महज़ 500 रूपए के लिए अपनी जीवनसंगिनी बनी गंगूबाई को कोठे पर बेच दिए था।
मुंबई माफिया से लेकर नेताओ तक उनकी एक अच्छी पहुंच बन गयी। ऐसे में उनके किरदार को गलत आचरण से दिखाना ये एक अपने आप में ही सवाल खड़ा कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की इच्छा थी कि वो संजय लीला भंसाली के साथ काम करें। काफी अरसे से वो इसी कोशिश में थीं। आलिया भट्ट को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस तरह से गंगूबाई के नाम पर कंट्रोवर्सी कहीं आलिया भट्ट के लिए कोई मुश्किल न खड़ी कर दे।