मुंबई। “कहो न प्यार है, कहा न प्यार है” कुछ ऐसे ही ह्रितिक रोशन और सबा आज़ाद अपने प्यार को दुनिया के सामने दिखा रहे हैं। पैपराज़ी की अटेंशन के साथ-साथ ये नई जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है। ह्रितिक और सबा अक्सर लंच डेट और डिनर डेट करते नज़र आते हैं।
पहले ये खबर आई थी कि दोनों एक डेटिंग ऐप पर मिले थे लेकिन नई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दोस्ती की शुरुआत ट्विटर से हुई थी। बता दें कि सबा खुद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस , थियेटर निर्देशक और म्यूजिशियन हैं। दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। सबा की पर्सनालिटी बेहद अलग और मज़ाकिया है।
लाइफ को लेकर एक सामान्य एप्रोच ही दोनों को एक दूसरे के साथ जोड़ती है। हाल ही में सबा ह्रितिक की फैमिली के साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड करती नज़र आई थीं। रोशन फैमिली के साथ उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।
BT की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों पिछले 2-3 महीनो से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ह्रितिक ने सबा और एक रैपर का वीडियो शेयर किया था जिसके बाद सबा ने उन्हें थैंक्यू बोला था बस इसी के बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच क्या रिश्ता है ये तो कोई नहीं जानता पर इसमें कोई शक नहीं कि दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।
Edited by: Saniya Parveen