लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के चट्टी पर बेकाबू ट्रक के एक झोपड़ी में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसा किस वजह से हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। इस भीषण हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।