नई दिल्ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। कपल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम हिनाया हीर है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।
दूसरे बच्चे की गुड न्यूज़ हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस हरभजन और गीता को खूब बधाईयां और शुभकामनाए दे रहे हैं।
इसके साथ ही सभी को हरभजन और गीता के बेटे की पहली तस्वीर और नाम का काफी बेसब्री से इंतजार है। हरभजन सिंह का कहना है कि बेटे के जन्म के साथ ही उनका परिवार अब पूरा हो गया है।