नई दिल्ली। भारत के फेमस रैप सिंगर हनी सिंह के गानों पर तो पूरा देश झूमता है, पर हाल ही में उनकी पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोप की वजह से वो सुर्ख़ियों में हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हाल ही में सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
उन्होंने अपने बयान में बताया कि हनी सिंह का परिवार पिछले 10 साल से उनका मानसिक शोषण कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि रैपर ने उन्हें कई बार धोखा भी दिया। उन्होंने बताया की वो 2011 से ये सब झेलती आई हैं।
शालिनी ने हनी सिंह के पिता, सरदार सरबजीत सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार उनके ससुर ने उन्हें कपडे बदलते हुए भी देखा। उन्होंने अपने साथ हुए शोषण के बदले में 10 करोड़ की मोटी रकम की मांग की है।
बीती जनवरी में ही इस कपल ने अपनी 10वी एनिवर्सरी मनाई थी। शालिनी ने हनी सिंह पर शराबी होने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल यह मामला अब अदालत तक पहुंच चुका है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस केस पर रैपर हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है।