लखनऊ। यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। शहर के दारोगा और महिला बंद कमरे में रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए। मौके पर महिला पुलिस कर्मी के परिवार जन पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथों धर दबोचा। गुस्से से लाल महिला पुलिस कर्मी की बहन ने दारोपगा को कॉलर से पकड़ कर बाजार के बीच घसीटा। परिवार जनों ने भी उसकी लात-घूसों और हॉकी स्टिक्स से पिटाई की।
दारोगा की कर दी लात-घूसों से पिटाई
महिला पुलिस कर्मी की बहन ने दबंग तरीके से दरोगा पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और उसको खूब खरी-खोटी भी सुनाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे दरोगा को घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। दरअसल महिला पुलिस कर्मी और दरोगा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
वीडियो हुआ वायरल
ये पहली बार नहीं है जब महिला पुलिसकर्मी और इंस्पेक्टर के बीच अवैध सम्बन्ध सामने आये हों। इससे पहले भी देश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वीडियो में जनता भी दरोगा को पहचान उसपर हस्ती सुनाई दे रही है। महिला कर्मचारी की बहन कहती है कि ‘बाजार से ले कर चलूंगी तुझे और चौराहे पे मरूंगी।’ फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Also Read-भोपाल में ‘Aashram 3’ की शूटिंग के दौरान मचा बवाल,बजरंग दल ने की तोड़फोड़