नई दिल्ली। लल्लन सिंह को जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पद से इस्तीफा दिया। बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था।
ललन सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में ही पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आरसीपी सिंह को बिठाया था।
तमाम सियासी समीकरणों को साधते हुए उनको पार्टी में शीर्ष नेतृत्व का दर्जा दिया गया था लेकिन हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने के बाद वह पार्टी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, ऐसे में पार्टी को एक बार फिर नए अध्यक्ष की तलाश करनी पड़ी।