मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। कोविड-19 से जंग जीतने के बाद अब वह वापस अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गए हैं।
कार्तिक काम पर ब्लैक कलर की लेम्बोर्गिनी में पहुंचे। कार्तिक ने गाड़ी के साथ तस्वीरें भी लीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में कार्तिक काफी कूल नजर आ रहे हैं।
कार्तिक की इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3.4 करोड़ के आस-पास है। मालूम हो कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कार्तिक की पहली अपीरियंस है। इससे पहले वो 22 मार्च को स्पॉट हुए थे।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही फिल्म धमाका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
इससे पहले वह फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आए थे। इम्तियाज अंसारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म जनता को खास पसंद नहीं आई थी।