नई दिल्ली। मुंबई में मॉडलिंग की दुनिया में व्यस्त मॉ़डल तब डिप्रेशन की शिकार हो गयी जब लगातार दो बार लॉकडाउन लगा। इस वजह से वो करियर को लेकर इतना परेशान रहने लगी कि उसने 14वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी।
दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रिया उर्फ भावना, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में अपनी बड़ी बहन प्रियंका के पास कुछ दिनों से रह रही थी। कोरोना काल से पहले वह मुंबई में मॉडलिंग करती थी।
दो बार लॉकडाउन होने के चलते प्रिया डिप्रेशन में चली गई थी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिया ने सोसायटी की 14वीं मंज़िल पर स्थित अपनी बहन के फ्लैट D-1403 की बालकनी से अचानक छलांग लगा दी।
गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका ने कोई सुसाइड नोंट नहीं छोड़ा है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल प्रिया के माता-पिता ने दो बार लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन की वजह से सुसाइड करने की जानकारी दी है।