दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या एक मां भी ऐसा कर सकती है? जी हां यह हैरान करने वाली तस्वीरें फरीदाबाद की हैं और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक मां ने खुद अपने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से नौवीं मंजिल तक लटका दिया। शुक्र है कि कोई गलती नहीं हुई और बच्चे को फिर से सुरक्षित निकाल लिया गया। जरा सी चूक होती, तो बच्चे की जान जा सकती थी। गर थोड़ी भी चूक होती तो बच्चे की जान जा सकती थी।
मामला फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी का है। मुनेश शर्मा नाम की महिला दसवीं मंजिल पर रहती है, जिसका कोई कपड़ा उसके नीचे वाले फ्लोर पर गिर गया था और उस फ्लोर में ताला लगा हुआ था। महिला को वहां से अपना कपड़ा लाने का एक अजीबोगरीब और दिल दहलाने वाला आइडिया दिमाग में आया।
महिला ने अपने बेटे को एक साड़ी से बांधकर नौवें फ्लोर तक लटका दिया। इस दौरान जिसने भी उसे ऐसा करते देखा, इसकी एक पल के लिए सांसें थम गईं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद महिला अपने किए पर पछता रही है।